निरसा I पंचमोहली पंचायत के रविदास टोला में 15 वें वित्त से नाली निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि स्टीमेट के अनुसार नाली का निर्माण नहीं हो रहा है। दस की जगह पांच इंच चौड़ाई नाली बनायी जा रही है। जब तक स्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं होगा काम बंद रहेगा। रविदास टोला में अधिकतर लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। टोला में लगभग एक सौ परिवार हैं। जहां पानी की निकासी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता मुखिया पारूल पाण्डे ने कहा कि टोला में 15वें वित्त फण्ड से पांच सौ फीट नाली निर्माण करना था। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि एक हजार फीट का नाली बनाने से ही समस्या दूर हो पायेगी। इसलिए दस की जगह पांच इंच का नाली बनवाया जा रहा है। निर्माण में अनियमितता की बात गलत है।