ट्रक और हाईवा में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की हालत गंभीर

1

गोपीकांदर (दुमका)। गोपीकांदर के खेड़ीबाड़ी गूगल लाईन होटल के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अल रविवार कोयला लदा एक हाइवा ने सामने चल रहे ट्रक को जोरदार ठोकर मार दिया। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा में सवार खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जबकि चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला। सूचना पर गोपीकांदर पुलिस स्थानीय के सहयोग से खलासी को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। दुर्घटना के संबन्ध में बताया जाता है पाकुड़ जिले के आमड़ापाडा अंचल क्षेत्र के आलूबेड़ा कोल उत्खनन कार्य किया जाता है। हाइवा से कोयला को दुमका रेलवे रैक ले जाया जाता है। रविवार सुबह कोयला लदा हाइवा तेज रफ्तार से दुमका रैक जा रहा था, इसी बीच गूगल होटल के पास आगे चल रहे हाइवा को जोरदार ठोकर मार दिया। हालाकि इस दुर्घटना में आगे चल रहे हाइवा के चालक व खलासी सुरक्षित है, लेकिन पीछे से हाइवा जेएच 04 एक्स 0690 का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खलासी को जेसीबी मशीन से कैबिन को उखाड़ को निकाला जा सका। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जप्त कर लिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qxn9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *