भाजपा महिला मोर्चा की हुई वर्चुअल मीटिंग

ज्यादा ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

देवघर I भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के निर्देशानुसार देवघर जिला में महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग किया गया।मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 30 अप्रैल को  100 वा एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को लेकर किया गया।कैसे इस कार्यक्रम को भव्य बनाया जाए महिलाओं की क्या भागीदारी रहेगी इन सब के बारे में जिला की प्रभारी प्रदेश  कोषाध्यक्ष रामा सिन्हा,प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सीमा सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया का सभी बहनों को मार्गदर्शन मिला।कार्यक्रम में वर्चुअल बैठक के माध्यम से जानकारी दी गई कि ज्यादा से ज्यादा कैसे महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाए और उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो इन सभी चीजों पर विशेष चर्चा हुई।इस दौरान मुख्यरूप से इस मीटिंग में अलका सोनी, निशा सिंह,आशा झा,प्रेमलता बरनवाल,संध्या कुमारी,लक्ष्मी देवी,सुनीता जयसवाल,चांदनी शर्मा,सरिता बरनवाल,रूपा बरनवाल,शीला देवी आदि जुड़ीं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kvdc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *