वोट फॉर ओ० पी० एस० की मुहिम हो रही सफल : ऋषि नैन

02 जून से शुरू होगी ओपीएस संकल्प साइकिल यात्रा

001
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव ऋषि नैन ने बताया कि पूरे देश में वोट फॉर ओ पी एस की मुहिम चलाई जा रही है जिसका परिणाम हिमाचल के विधानसभा चुनाव में व हाल ही में कर्नाटका चुनाव में साफ देखने को मिला।हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम जी ने माना था कि उनकी पार्टी यदि पेंशन के मुद्दे को गंभीरता से लेती और वक्त रहते पुरानी पेंशन बहाल कर देती तो सता से बाहर नही होना पड़ता।कर्नाटक सरकार चाहिए था कि वह हिमाचल के चुनाव से सीख ले लेकिन उन्होंने भी वही गलती दोहराई और प्रदेश में आंदोलित कर्मचारियों की बात न मानना उनके लिए घातक सिद्ध हुआ।
अगले वर्ष लोकसभा चुनाव व हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने है । अभी हरियाणा सरकार के पास वक्त है कि वो मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल करे।माननीय मुख्यमत्री मनोहर लाल जी समझदार मुख्यमत्री है हमे नही लगता की वो हिमाचल व कर्नाटक सरकार वाली गलती दोहराएंगे।
केंद्र सरकार हो या हरियाणा सरकार वह यह तो मान चुकी है कि न्यू पेंशन स्कीम में खामियां है जिसको लेकर उच्च अधिकारियों कि कमेटी गठित की गई थी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति सभी आंकड़े सरकार व कमेटी के सामने रख चुकी है।कमेटी के साथ वार्ता में भी अधिकारियों ने माना था कि न्यू पेंशन स्कीम में कमियां हैं और यह रिपोर्ट सरकार के सामने प्रस्तुत की जाएगी।लेकिन लगभग तीन महीने बीत जाने पर भी सरकार किसी परिणाम पर नही पहुंची है जिसके कारण प्रदेश के कर्मचारियों में रोष है।
ऋषि नैन ने बताया कि संघर्ष समिति ने कर्मचारियों के रोष को देखते हुए फैंसला लिया कि 02 जून से नांगल चौधरी महेंद्रगढ़ से ओ पी एस साइकिल संकल्प यात्रा की शुरुवात कर समस्त जिलों से होते हुए 23 जून को महामहिम राज्यपाल जी को चंडीगढ़ में ज्ञापन सौंपा जाएगा।जिसमे प्रदेश एक लाख से ज्यादा कर्मचारी महामहिम से गुहार लगाने के लिए पहुंचेंगे।
साइकिल यात्रा को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा। सभी ब्लॉक व जिलों में साइकिल यात्रा की अभी से तैयारियां शुरू कर दी है और हजारों कर्मचारी यात्रा में शामिल होंगे।
कर्मचारियों को पेंशन देना किसी भी कल्याणकारी राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है।आर्थिक संसाधनों का बहाना कर वह अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती।मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि वह बिना समय गवाएं पुरानी पेंशन बहाल करे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/frre

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *