टोंगरा पुलिस की सहयोग से भटकते हुए युवक मेघालय से बरामद

2222222222222222

संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/  दुमका जिला अंतर्गत टोंगरा थाना क्षेत्र के भालका गांव का एक युवक लुखीराम सोरेन पिता स्व0 गिदो सोरेन भटक कर मेघालय के बाधमारा जिला में पहुँच गया था इस संबंध में जानकारी टोंगरा थाना प्रभारी को मिला जिसने अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये उस भटके हुये युवक को मेघालय से दुमका लाने के प्रयास किया जिसने मेघालय पुलिस ने सहारनीय सहयोग किया एवं भटके हुये युवक का ईलाज भी कराया तथा दुमका भेजने हेतु व्यवस्था किया गया । इस संबंध में भटके हुये युवक के परिजन मेघालय जाकर अपने बेटे को लाने में  असमर्थ बताया । मेघालय पुलिस कर्मी के मदद से टोंगरा थाना दुमका लाया गया एवं भटके हुये युवक को इनकी मां सोलमा हेम्ब्रम एवं बड़ा भाई रुबिलाल सोरेन को सही सलामत सौपा गया । जिससे भटके हुये युवक के परिजन काफी खुश हुए एवं दुमका पुलिस तथा मेघालय पुलिस को हृदय से  धन्यवाद एवं अभार प्रकट किया ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ml7x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *