साप्ताहिक राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस ; स्थानीय चिकित्सकों को मोमेंटो समर्पित करके किया गया उनका सम्मान

देवघर। साप्ताहिक राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अंतर्गत आज भी स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा साइंस एंड मैथेमेटिक्स डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के युग्म बैनर तले संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव एवं संरक्षक प्रो. रामनन्दन सिंह के करकमलों से स्थानीय चिकित्सकों को मोमेंटो समर्पित करके उनका सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष डॉ. विधान चन्द्र राय की 141वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र के 141 समर्पित चिकित्सकों को एक मोमेंटो देकर सम्मानित करने का बीड़ा उठाया गया है। इसकी शुरुआत कल की जाकी है। आज स्थानीय डॉ. रवींद्र चौरसिया, डॉ. राहुल चौरसिया व डॉ. स्मारिका भटेजा, डॉ. निशांत चौरसिया व डॉ. शीबा जैकब, डॉ. सी. के . शाही, डॉ. गौरी शंकर, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के दंत चिकित्सक डॉ. राकेश रंजन, दंत चिकित्सकद्वय डॉ. नारायण प्रसाद दास व उनके पुत्र डॉ. राजीव कुमार, डॉ. गोपाल प्रसाद वर्णवाल व डॉ. मंजू बैंकर व उनके दामाद, कानपुर निवासी डॉ. राहुल संधू, डॉ. सिकन्दर सिंह व नेत्र चिकित्सक डॉ. एन. डी. मिश्रा को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रो. रामनन्दन सिंह ने कहा- चिकित्सक बीमारियों के विशेषज्ञ होते है। वह अपने ज्ञान से लोगों का उपचार करते है। इस समाज में एक चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि सिर्फ चिकित्सक ही अन्य लोगों की जान बचा सकता है। चिकित्सक एक काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। चिकित्सक बीमार व घायलों का उपचार कर उन्हें ठीक करता है, जिससे बीमार व घायल व्यक्ति पहले जैसा स्वस्थ हो जाता है। डॉ. प्रदीप ने कहा- यदि चिकित्सक न हो तो कईं लोग छोटी-मोटी बीमारियों के कारण ही मृत्यु को प्राप्त हो जायेंगे। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वह सबसे पहले चिकित्सक के पास ही जाता है। इनका कार्य कोई आसान नहीं होता है। जब कोई बड़ी बीमारी आ जाती है, जिनके लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होती है तो चिकित्सक को वह ऑपरेशन करने में कईं घंटे लगते है। इतने लम्बे समय तक उपचार करते हुए चिकित्सक थक भी जाता है। उनका कार्य काफी कठिन है क्योंकि, उन्हें अपने कार्य को काफी जिम्मेदारी से पूर्ण करना पड़ता है, उनकी एक छोटी सी गलती उस रोगी की जान ले सकती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/14m5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *