गोड्डा/संवाददाता I गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा भोडाय गांव में कुँए की साफ-सफाई करने के दौरान एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे की हुई मौत ,5 जख्मी। घटना शुक्रवार की सुबह 8 बजे के करीब की बताई जाती है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वही ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में कुआँ से बेहोशी की हालत में व्यक्ति को निकाला गया, और उन्हें उपचार के लिए महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक की टीम डॉ कुमार विवेकानंद, डॉ अभिषेक शानू, डॉ अनुज कुमार ,डॉ गोपाल प्रसाद के द्वारा अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार की गई ।वही उपचार के बाद एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मोहम्मद शाहिद, पिता सबीर ग्राम बड़ा भोडाय निवासी को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है ,वही महागामा अस्पताल परिसर में दो व्यक्ति की भर्ती कर प्राथमिक उपचार की जा रही है ,महागामा अस्पताल में भर्ती मरीज का नाम मुबारक अंसारी उम्र 19 वर्ष, वही दूसरा इब्राहिम अंसारी उम्र 40 वर्ष दोनों के पिता का नाम सलाउद्दीन अंसारी है। और ग्राम बड़ा-भोडाय के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुँआ में करंट लगने की वजह से लोग गिरे थे, जिसके कारण यह घटना घटी है, तो कुछ लोग घटना के संबंध में यह बता रहे हैं, यह सभी 6 फीट का कुआं में 30 फीट की गहराई था, जिसे सफाई करने के उद्देश्य से कुँआ के अंदर घुसा था, पहले कुँआ में बच्चा अंदर गया, और उनके पिता बाहर थे, जब बच्चे का दम घुटने लगा तो, वो देखकर उसे बाहर निकालने के उनके पिता कुआं में घुस गए, उनकी भी दम घुटने लगी तो ,फिर तीसरे ,चौथा, पांचवा और छठा व्यक्ति कुआं में प्रवेश कर गए ,और सभी का दम घुटने लगा और किसी तरह वहां से ग्रामीणों के सहयोग से रस्सा के सहारा सभी को बाहर निकाला गया। जिसमें एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे जिनका नाम मकसूद अंसारी ,पिता स्वर्गीय अंसारी ग्राम निवासी की मौत, दम घुटने की वजह से हो गयी, वही ललमटिया थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है, फिलहाल दो व्यक्ति के उपचार महागामा रेफरल अस्पताल में कई जा रही है, और दो व्यक्ति को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए ललमटिया के डकेता मिशन में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार चल रही है, वही घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सैकड़ों की तादाद में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी दिलदार अंसारी के द्वारा घटनास्थल से सभी को उपचार के अस्पताल पहुंचाया गया, वही मौके पर राजमहल सांसद प्रतिनिधि मानस दत्ता भी रेफरल अस्पताल पहुंचकर सभी मरीजों का हालचाल को जाना, साथ ही हर संभव मदद का उन्होंने भरोसा दिलाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा भोडाय में कुए की साफ सफाई करने के दौरान दम घुटने से एक बच्चे की मौत 5 हुआ बेहोश
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3j1q