सिलीगुड़ी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को सिलीगुड़ी दौरे पर आ रही है। शहर के कुछ समाजसेवी व राजनेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर सिलीगुड़ी शहर में बार एवं पब संचालकों के द्वारा अवैध रूप से अश्लील डांस तथा स्थानीय पुलिस के द्वारा ऐसे बार संचालकों को संरक्षण दिया जा रहा है तथा मारपीट की घटना की विस्तृत लिखित जानकारी दी जाएगी। इस मामले पर सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने बताया कि शहर में अश्लील डांस की घटनाएं कई पार्टियों के राजनेताओं ने हमें लिखित रूप से दी है। हमने पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी को आदेश दिया है कि सिलीगुड़ी के सभी बार संचालकों की जानकारी इकट्ठा कर कार्यवाही करें। हमने कई पार्टी के प्रतिनिधियों के द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त किया है।