प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पोड़ैयाहाट पुलिस ने किया लूट कांड का उद्भेदन

IMG-20221221-WA0028
गोड्डा। पोड़ैयाहाट पुलिस की तत्परता से लूट कांड का उद्भेदन घटना के 24 घंटे के अंदर ही कर लिया गया। फेरीवाला से लूटपाट के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि वादी अकार युनूस (28), पिता आजाद हुसैन, ग्राम मोमिनपाडा, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के साथ 19 दिसंबर 22 को अपराह्न लगभग तीन बजे बजे दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा 2700 रुपए एवं मोबाईल की छिनतई की गई थी। वादी फेरी का काम करता है।घूम घूम कर रजाई एवं तोसक बेचता है। इस संबंध में पोड़ैयाहाट थाना में 20 दिसंबर 22 को कांड संख्या 200/22 सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।
वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कांड के उद्भेदन के लिए पोड़ैयाहाट के पुलिस निरीक्षक बिनेश लाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पोड़ैयाहाट के थाना प्रभारी संतोष यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त मो इलियास अंसारी एवं मो करीम को पकड़ा, जिसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर छीना गया मोबाईल, नगद 1200 रुपए एवं इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n7mo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *