हरियाणा/(वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I हरियाणा के पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने एक महिला को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। टीम ने दिल्ली निवासी महिला पूनम चोपड़ा को सेक्टर 4 से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में किसी बड़े अधिकारी की संलिप्तता की जांच हो रही है।
एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला के अधिकारी नरेंद्र कादियान ने बताया कि आरोपी महिला पूनम चोपड़ा द्वारा शिकायतकर्ता से हरियाणा रोजगार कौशल में बिल पास करवाने के नाम पर 3 लाख की डिमांड की थी। गुरुवार को उसे 3 लाख रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ये महिला कोई प्राइवेट स्किल सेंटर चलती है।
हरियाणा रोजगार कौशल में बिल पास करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से इन पैसों की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए मांगे गए थे। उसको कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है। 2 दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि यह पैसा किसको दिया जाना था। उन्होंने इस मामले में किसी बड़े अधिकारी की मिलीभगत होने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि जांच में इसका खुलासा होगा कि कौन-कौन लोग शामिल है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cwip