ओडिशा के जंगल में पेड़ पर लटका मिला महिला क्रिकेटर की लाश 

कटक। ओडिशा में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। ओडिशा के कटक से सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल 13 जनवरी को 26 वर्षीय एक महिला क्रिकेटर राजश्री स्वाईं का शव कटक जिले के घने जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पूलिस को राजश्री की स्कूटी जंगल के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली हालांकी अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।राजश्री स्वैन की गिनती ओडिशा की उदीयमान महिला क्रिकेटरों में होती थी। राजश्री स्वैन की लाश शुक्रवार को कटक जिले के घने जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। महिला क्रिकेटर की पेड़ से लटकती लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रिकेटर के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि स्वैन 11 जनवरी से लापता थीं। पुलिस को जंगल के पास उनकी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। इधर महिला क्रिकेटर के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने गई थी राजश्री स्वैन
राजश्री स्वैन पुरी जिले की रहने वाली थी। पुडुचेरी में आगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए ओडिशा क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने गई थीं। हालांकि, स्वैन टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रही थीं।

टीम में चयन नहीं होने के बाद से होटल से लापता थी
स्वैन के रूममेट ने बताया कि टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद बुधवार शाम को उसे रोते हुए देखा गया और अचानक फिर वह होटल से लापता हो गई थी। उसके साथियों का जब स्वैन से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था तो कोच पुष्पांजलि बनर्जी ने कटक के लोकल मंगलाबाग पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों का गंभीर आरोप- शरीर पर चोट के निशान
दूसरी ओर स्वैन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखें खराब हो गई थीं। ऐसे में उसकी हत्या की गई है। वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करती थी, जबकि मध्य क्रम में बल्लेबाजी करती थी। परिजनों ने यह भी दावा किया कि टीम में चुने गए कई अन्य खिलाड़ियों की तुलना में स्वैन ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। इसके बाद भी उसे टीम में नहीं चुना गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f37s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *