ट्रैक्टर की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत 

मेहरमा । स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब महिला सड़क के किनारे कुछ कार्य कर रही थी। उसी दौरान बुधासन गांव की तरफ से एक तेज रफ्तार में खाली ट्रैक्टर आया और महिला को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों के मदद से पीड़ित महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मेहरमा पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मेहरमा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मृतका महिला के पति का फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया। मृतका महिला का नाम छोटी देवी (65), पति चंदेश्वर यादव बताया जा रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hn75

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *