सारवां। इन दिनों उप स्वास्थ्य केंद्र सारवां में लचर व्यवस्था देखने को मिल रही है। महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर सुलाया जा रहा है। इस मैटर में हमारे संवाददाता जेपी पत्रकार के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से बात किए तो उन्होंने बताया की महिला लोग खुद अपने मर्जी से जमीन पर सो रही है जब की अस्पताल में देखने से यह प्रतीत होता है की अस्पताल में बेड की कमी रहने के कारण महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर मजबूरी में सोना पड़ रहा है।