सांपचाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर महिलाओं ने की कलशयात्रा

1

संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/ प्रखंंड के सांपचाला गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा की। जानकारी के मुताबिक सांपचाला गांव में श्रीमद्भागवत कथा पिछले तीन सालों से ग्रामीणों की सहयोग से होती है। श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन ही गाजे बाजे के साथ काफी उत्साह से गांव के सैकड़ों महिलाओं के साथ पुरूषों ने प्रखंंड के दलाही नुनबिल नदी घाट से कलश में जल उठाकर पैदल सांपचाला पहुंंचते है। लगातार सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। सभी भक्तों को ग्रामीणों की ओर से प्रतिदिन भोजन भी कराया जायेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9mo2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *