इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जामा, द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए आरसेटी जामा मे अगरबत्ती निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें दुमका जिले के विभिन्न प्रखण्डों से कुल 33 जेएसएलपीएस महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण समापन पर आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी ने यह प्रशिक्षण बहुत ही मेहनत से पूर्ण किया है।अब इस प्रशिक्षण का फायदा तभी है जब सभी प्रशिक्षित स्वयं के कार्य की शुरूआत करें। साथ ही उन्होनें सभी प्रशिक्षुओं से अपने उत्पाद की गुणवत्ता और उसके प्रचार प्रसार पर ध्यान देने की बात कहीं। हजारीबाग से आये प्रशिक्षक राजु कुमार डांगी ने सभी महिलाओं को अगरबत्ती बनाने, सुगंधित करने एवम उसके लिए बाजार उपलब्ध कला की प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम संयोजक अमरदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है । उन्होनें सभी दीदियों को अगरबत्ती निर्माण के साथ ही विपणन , उद्यमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन , प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग , बीमा आदि से संबंधित जानकारी भी दी। इस मौके पर संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा,कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह, संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।
महिलाओं ने सीखा अगरबत्ती निर्माण, घर बैठें कर सकेगी कमाई
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/016e