सखी मंडल की महिलाओं को 80 फीसदी अनुदानित दर पर ट्रैक्टर मिला

जरमुंडी प्रखंड परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को दी गयी ट्रैक्टर

IMG-20230213-WA0075
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करके भूमि संरक्षण विभाग, दुमका द्वारा ट्रैक्टर वितरण किया गया। भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा सखी मंडल सहायता समूह के बीच 80 फीसदी अनुदानित दर पर ट्रैक्टर वितरण किया गया। भूमि संरक्षण विभाग, दुमका द्वारा अनुदानित दर पर ट्रैक्टर वितरण प्रशिक्षु आईएएस सह जरमुंडी बीडीओ सन्नी राज, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अनुज विक्रम पत्रलेख
द्वारा किया गया। इस मौके पर आजीविका सखी मंडल, राजासिमरिया, गुलाब बाहा सखी मंडल, झखिया, सखी मंडल, तेतरिया, गंगा कावेरी सखी मंडल, ठेकचाघोंघा, मां दुर्गा सखी मंडल, नारगंजो, सखी मंडल, बरगो को कुल छह मिनी ट्रैक्टर अनुदान पर दिया गया। ट्रैक्टर की चाबी लेकर सखी मंडल की महिलाएं बहुत खुश थी तथा सूबे के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख के प्रति आभार जताया और कहा कि निश्चित रूप से उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उन्नत तरीके से कृषि कार्य करने में अब उन्हें सहूलियत होगी। इस मौके पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, विभाग के कर्मी, कनीय अभियंता समरेश ठाकुर, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह कृषि मंत्री के प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, श्याम सुंदर मोदी, टीम बादल के विक्रम पत्रलेख, सौरव यादव, प्रकाश यादव, संतोष यादव, विजय यादव, उमेश यादव, सोखन मांझी, राजेश, कन्हैया रजक, दिलीप मरांडी, इम्तियाज समेत सैंकड़ों ग्रामीण व लाभुक मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8nqj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *