महिलाए व बच्चे पहुंचे माले नेता राजेश सिन्हा के घर
गिरिडीह। शुक्रवार की तड़के सुबह – सुबह काफी संख्या में महिला और बच्चे भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा के घर पहुंच गए। महिलाओ और बच्चों ने पहुंचकर माले नेता राजेश सिन्हा से भेंट की ओर बताया कि वे सभी लोग बनखंजो पहाड़ी के पास रहते है, लेकिन दस बारह घर दो किलोमीटर व चार किलोमीटर दूर से पानी सुबह शाम लाते हैं।इस बात को सुनकर माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि वहां के वार्ड पार्षद से बात करेंगे, उनकी पार्टी की ही सरकार है,सदर विधायक भी उनके पार्टी का है,तो जाहिर है नगरनिगम तुरंत काम करेगा। सिन्हा ने कहा कि 22 नंबर वार्ड में बीस साल से पानी की समस्या है, दलित और मुस्लिम बस्ती है, जहां के लोग आंदोलन किए थे,नगरनिगम के अधिकारी ने कहा था कि एक सप्ताह में पानी मिलेगा।कहा, चूंकि उस एरिया में दूसरे दल के लोग है,इसलिए पानी नही मिल रहा है,भाकपा माले इसी बात को हाई लाईट करता है। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि नगरनिगम में टेंडर कमाने वाला खूब निकाला जाता है,कमाई वाला काम में खूब मीटिंग होती है,गुटबाजी चलती है लूट का बर्चस्व कायम करने के लिए, किंतु मूलभूत सुविधाओ जैसे पानी,सड़क सफाई आदि से निगम को कोई लेना देना नही है। श्री सिन्हा ने कहा कि उपायुक्त के सामने हजारों की संख्या में समस्या बताने की जरूरत है नगरनिगम निष्क्रिय है या निगम को कोई काम नही करने दिया जा रहा है,जनता को गंभीर होकर इस विषय को समझने की जरूरत है। बॉबी प्रवीण,फरजाना खातून, जुनेदा खातून,साजदा खातून,पाकीजा खातून,आदि दर्जनों की संख्या में आते थे जबकि नदी के तट किनारे भी बमखंजो में पानी नही है,उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही भाकपा माले इस गंभीर समस्या को लेकर आंदोलन करेगा।