मधुपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महिला समिति की बैठक करो प्रखंड के पथरोल थाना क्षेत्र में की गई। जिसमें गांव की महिला समितियों के साथ वहां के अन्य लोगों ने भाग लिया। इन महिला समितियों के निर्माण का जिम्मा मीमांसा फाउंडेशन ने उठाया है। मधुपुर और करो प्रखंड के क्षेत्रों में इन दिनों मीमांसा फाउंडेशन की मदद से महिला समूह के साथ ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप का निर्माण किया जा रहा है। इन ग्रुप्स के माध्यम से महिलाओं को सामूहिक कार्यों में जोड़कर उन्हें आर्थिक उन्नति की राह को बताने का कार्य किया जा रहा है। जिनमें से पहले उन महिलाओं का उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है।मीमांसा फाउंडेशन के डायरेक्टर पीयूष झा का कहना है की झारखंड में जब तक महिलाओं को सशक्त करने का कार्य प्रगतिशील वह मिशन मोड में नहीं चलेगा तब तक झारखंड की स्थिति को सुधारा नहीं जा सकता। कहने का तो झारखंड खजानो और खनिजों से भरा पड़ा है , मगर यहां की महिलाएं असली संपदा है , जो झारखंड की अस्मिता, भावनाओं और हुनर को आज भी गांव के क्षेत्रों में संजो करके रखी है । झारखंड सरकार को महिलाओं के लिए ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों को मिशन मोड में चलाने की आवश्यकता है जिनसे महिलाओं के स्वाबलंबन की स्थिति और सुदृढ़ हो , आर्थिक उन्नति की ओर उनके कदम बढ़े और साथ ही साथ वह अपने मनोवांछित कार्यों को कर सके ।महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं से बातचीत करते हुए कई बातों का जिक्र किया गया जिसमें महिलाओं का समाज में भागीदारी किस प्रकार से हमारे भविष्य का निर्माण करती है आज मधुपुर के क्षेत्रों में जिस प्रकार हम देखते हैं कि महिलाओं को कुरीतियों में जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और तरह-तरह के घरेलू हिंसा का शिकार के दुष्चक्र में फंस जाना पड़ता है, उन सभी से निकलने का एक ही मात्र रास्ता है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की राह पर लाया जाए जहां से असली झारखंड की पहचान बनेगी, मौके पर महिला समिति की सदस्यों को झारखंड के पूर्व राज्यपाल सह वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू की कहानी को बताया गया और उनके संघर्षों को बताया गया कि झारखंड की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं बस एक कदम उम्मीद से उठाने की जरूरत है।मौके पर ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप, महिला समितियों के सदस्यों के साथ साथ वहां की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रेखा कुमारी, मोनिका कुमारी, इशरत परवीन मौजूद रही!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ohdj