मधुपुर। मजदूर यूनियन नेता सह मधुपुर नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सिवादास समेत 5 लोग की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को सुबह मजदूरों में आक्रोश फूट पड़ा और पूरी तरह कार्य को बंद कर दिया और अपने नेताओं की रिहाई के लिए मांग करने लगे साथ ही पुलिस प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का कहना है कि जब तक हमारे नेता की रिहाई नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा और पूरी तरह कार्य बंद रहेगा! बताया जाता है कि 20 जनवरी शुक्रवार को मजदूरों के हक और हुकूक के लिए मजदूर यूनियन नेता जियाउल हक और शिवा दास के नेतृत्व में मजदूरों के साथ फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था और प्रबंधक को कहां गया कि मजदूरों की जो सरकार ने मजदूरी तय की है मजदूरों का हक दिया जाए इसके लिए प्रबंधक किसी तरह की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए और ना कोई मजदूर नेताओं से बात करना चाहा। इसको लेकर फैक्ट्री से निकलने वाली ट्रक को मजदूरों ने रोक दिया और कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी फैक्ट्री से किसी तरह की कोई माल निकलने नहीं दिया जाएगा! इसको लेकर आधी रात को पुलिस ने छापेमारी कर मजदूर यूनियन के नेता सह मधुपुर नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ तार्जन मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिवदास समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह होते ही गिरफ्तारी की आहट मजदूर तक पहुंची। सभी एक होकर फैक्ट्री के गेट के सामने अपने नेताओं की रिहाई को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और कहने लगा जब तक हमारा मजदूर नेता हम लोगों के सामने नहीं लाया जाएगा तब तक हम लोग काम पर नहीं लौटेंगे और ना किसी तरह फैक्ट्री प्रबंधक के साथ समझौता की जाएगी!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4d8t