एम्स देवीपुर में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का हुआ आयोजन

IMG_20230316_221802

देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवीपुर देवघर में गुरूवार को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का उद्घाटन एम्स हाॅस्पिटल के निदेशक डा०सौरभ वाषॅन्येय ने फीता काटकर और स्वयं को अत्याधुनिक मशीन से विशेषज्ञ द्वारा जांच कराकर किया। कायॅक्रम को संबोधित करते हुए एम्स के निदेशक डा०सौरभ वाषॅन्येय ने कहा कि आंखों के प्रति लापरवाही बरतने सही नहीं एक सप्ताह तक एम्स में ग्लूकोमा और आंखों की जांच इलाज होगा।आप आयें और अपनी आंखों का जांच कराये।ग्लूकोमा की अनदेखी करने पर लोग अंधेपन का शिकार हो सकते।इससे बचने के लिए अपनी आंखों का समय समय पर आकर तुरंत जांच कदाये।एम्स निदेशक ने विश्व ग्लूकोमा दिवस के अवसर पर लगे विभिन्न स्टाॅल का जायजा लिए। निदेशक डा०सौरभ वाषॅन्येय एम्स में आंख का इलाज कराने आये एक दजॅन से अधिक महिलाओं पुरूषों बच्चों से आंख में हो रही परेशानी के बारे में बारी बारी से जानकारी ली और उन्हें विश्व ग्लूकोमा दिवस का कैप अपने हाथों से पहनाया।वहीं नेत्र रोग विभाग से अपना चौथे वषॅ का पाठ्यक्रम पूरा कर चुके आधा दजॅन पासआउट छात्रों को नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर होने का डिग्री प्रदान किया।नेत्र रोग विभाग में अध्ययनरत मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ एम्स देवीपुर देवघर के निदेशक डा०सौरभ वाषॅन्येय सामुहिक फोटोग्राफी इवेंट में शामिल हुए। मौके पर एम्स प्रभारी डा०एसआर पात्रा,डाक्टर प्रतिमा गुप्ता,नेत्र रोग विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डाक्टर अभिषेक ओंकार, एसिसेंट प्रोफेसर डा0 रश्मि,डा0 तेजेन्द्र पाल सिंह, डा0 आशुतोष, डा० प्रहषॅ अनुराग, कृष्णा चक्रवर्ती, पप्पू प्रसाद समेत सैंकड़ों की संख्या में डाक्टर मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/slid

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *