हरियाणा। बचपन में हम सबने पढ़ा था कि लालच बुरी बला है। लालच में आकर लोगों का न जाने कितना नुकसान हो गया है। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर में सामने आया है। जहां एक ठग ने युवक को डॉलर देने के बहाने डेढ़ लाख का चूना लगा दिया है। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें यह शातिर ठग सीसीटीवी में कैद हुआ है। जगाधरी शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अमित भमभोली में सब्जी का काम करता है। उसकी दुकान पर मनोज नाम का व्यक्ति आया और उसने अमित को बताया कि वो यहीं पास में पेंट का काम करता है और उसके पास विदेशी डॉलर हैं, जिनकी कीमत यहाँ पर ज्यादा है। अगर वो डेढ़ लाख रुपए दे तो वो डॉलर उनको दे देगा। मनोज ने अमित को डॉलर दिखाए, जिसके बाद अगले दिन यानी कि आज पैसे का इंतजाम करके अमित अपने पिता और भाई के साथ जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा। मनोज के साथ यहां एक महिला भी थी उसने उनको डॉलर दिखाए और डेढ़ लाख रुपए लेकर एक काला बैग थमा दिया। अमित ने जब मनोज के जाने के बाद बैग देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बैग में कागज़ भरे हुए थे, उसमें एक भी डॉलर नहीं था।
यमुनानगर एक ठग ने युवक को डॉलर देने के बहाने डेढ़ लाख का चूना लगा दिया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nt17