अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में किया गया योगा अभ्यास

5

शिकारीपाड़ा/दुमका/ दिनांक 21 जून 2023 को शिकारीपाड़ा महाविद्यालय, शिकारीपाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में योग दिवस मनाते हुए रैली निकाली गई एवं योगाभ्यास किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट वन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. बद्रीनारायण भगत एवं एनएसएस  यूनिट टू की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुराधा जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से योगाभ्यास कराया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिकंदर प्रसाद सिंह, वर्सर प्रो.मनोज कुमार सिंह प्रो.सपन दान,डॉ राम शंकर गुप्ता प्रो.अब्दुल कलाम ,श्री संतोष कुमार गुप्ता, श्री पुष्पजीत गुप्ता,श्री  अजयानंद प्रो. मीरा कुमारी ,प्रो. नीतू सिंह प्रो. रंजू कुमारी के साथ-साथ महाविद्यालय के रेवती शाह , लव साहा, बदरुद्दीन,  सुमित सिंह  इत्यादि मुख्य रूप से सक्रिय रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्रा तथा स्वयंसेवक में निकिता कुमारी , मेरी किस्कू इत्यादि सक्रिय रूप से योगाभ्यास किए ।इस अवसर पर महाविद्यालय में  योगाभ्यास कराते हुए यूनिट वन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. बद्रीनारायण भगत द्वारा शरीर को एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए अनेकों प्रकार का योगाभ्यास कराया गया। यूनिट टू की प्रोग्राम ऑफिसर डा.अनुराधा जयसवाल के द्वारा गर्दन एवं हाथ का विशेष रुप से योगाभ्यास  कराया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय में क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र छात्रा एवं स्वयंसेवक भाग लिया और अब्बल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8k7e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *