पारसनाथ को धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित करे सरकार – आप

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

IMG-20230103-WA0108

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत मधुबन में स्थित जैन धर्म का विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल पार्श्वनाथ मंदिर जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केन्द्र है। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक पत्र लिखकर झारखंड सरकार से मांग किया है कि सरकार शीघ्र पारसनाथ को धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित करे। उन्होंने कहा कि जैन धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने से पूरे विश्व के जैन समाज आहत हैं। विश्व प्रसिद्ध श्री सम्मेद शिखरजी जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पवित्र तीर्थ स्थल है। जैन समाज के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों ने इस पर्वत पर तपस्या की और मोक्ष प्राप्त किया। जैन समाज के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थस्थल है। इसे पर्यटन स्थल बनाने से इसकी पवित्रता भंग होगी। इससे जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंँचेगी। इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने से जैन समाज में काफी आक्रोश है और इसके खिलाफ पूरे देश में वो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए जैन धर्मावलंबियों की मांँग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने पर रोक लगे और शीघ्र इस पवित्र तीर्थ स्थल को धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित किया जाए ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o9w6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *