संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I दुमका – नाला मुख्य सड़क पर शिकारपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बाइक चालक गिर गया। पक्की सड़क पर बाइक चालक गिरने से 25 वर्षीय युवक मनीलाल टुडू घायल हो गया। राहगिरों की सहयोग से घायल युवक मनीलाल टुडू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया ले गया। युवक की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर मसलिया थाना क्षेत्र के डोमकटा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गया है।