बाइक चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, भेजे दुमका जेल

2
3

संवाददाता, मसलिया/ टोंगरा थाना क्षेत्र के बोरा गांव के 22 वर्षीय युवक विजय मुर्मू को बुधवार बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल 2022 को बोरा गांव के बिनोद किस्कू के घर में शादी समारोह का कार्यक्रम था। बिनोद किस्कू के बाइक रात को घर के बाहर खड़ा था। गांव के ही युवक विजय मुर्मू ने मौका देखकर बाइक चोरी कर ली। बिनोद किस्कू ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी करने का सनहा दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बाहन चेकिंग के दौरान चोरी किये हुए उक्त बाइक नंबर जेएच 04 वी – 1405 के साथ बोरा गांव के विजय मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सारी कागजात पूरी कर बाइक चोरी के मामले में विजय मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ez8g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *