युवाओं ने मनाया शहीद दिवस

4

जामा I जामा प्रखंड के बारापलासी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर हिंदू जागरण मंच के युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बारापलासी के विरंगाना माताएं बहनों एवं सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रेम कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज की जो वर्तमान  परिस्थिति है शिक्षा व्यवस्था है जिसमें हम क्रांतिकारी बलिदानी को भूलते जा रहे हैं जो बहुत ही निंदनीय है। वही अपने संबोधन में पंकज कुमार ने कहा कि महान क्रांतिकारी माँ भारती के वीर सपूतों को आज श्रद्धांजलि देते हुए इनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है  हम माँ भारती को विश्व पटल पर एक बार पुनःविश्व गुरु का स्थान पर काबिज कर सकें इसके लिए युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी लेनी होगी।  उन्होंने कहा कि भारत की जो शिक्षा पद्धति है कहीं ना कहीं वह दोषपूर्ण है कि आज हम अपने बच्चों को शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी करना होता है बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने गौरवशाली इतिहास को दबा दिया गया और मुगल आक्रांता के बारे में बढ़ा चढ़ा कर बताया गया। भले ही यह शिक्षा पद्धति हमारे बच्चों को व्यापार दे सकता है लेकिन संस्कार नहीं इसीलिए सभी अभिभावकों से उन्होंने आह्वान किया कि अपने बच्चों को इन अमर बलिदानी शहीदों के इतिहास के बारे में अवश्य बताएं मां भारती के संस्कृति के बारे में अवश्य बताएं। इस मौके पर युवा अमित कुमार, मधुमंगल नाग ,अजीत यादव, प्रेम मंडल, संतोष कुमार , सुभाष नाग, सुकुमार मांझी, उज्ज्वल सिंह, विनय बिहारी सेन, सौरभ यादव, रंजीत कुमार, मिथुन राय मिकेश यादव, पिंटू महाराना, मुन्ना दुबे गौतम कुमार, आनंद कुमार नीतू सेन,अंजली कुमारी, लाडो कुमारी, शाक्षी कुमारी,गुड़िया कुमारी, प्रिया कुमारी, रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pi8r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *