शिकारीपाड़ा/दुमका I दिनांक 11 अप्रैल 2023 को शिकारीपाड़ा यूथ कांग्रेस के युवा नेता गौरव कुमार सिंह ने झारखंड के कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख से शिष्टाचार मुलाकात किए एवं शिकारीपाड़ा के छठ घाट के मरम्मत हेतु ज्ञापन सौंपा सहित अन्य समस्या पर बातचीत की। इस संबंध में गौरव कुमार सिंह ने कहा कि छठ घाट की स्थिति बहुत खराब हो गई है यह शिकारीपाड़ा का एकमात्र छठ घाट है और किसी भी पूजा पाठ में इसी तालाब का उपयोग होता है इसलिए घाट का बनना जरूरी है