युवा विरोधी एवं छात्र विरोधी नियोजन विहीन हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश सम्मेलन का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित हुआ युवा आक्रोश सम्मेलन
बासुकीनाथ में आयोजित भाजयुमो के आक्रोश सम्मेलन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ में गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार के नेतृत्व में झारखंड सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी उपस्थित थे। हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही वर्तमान और भविष्य है, इसलिए युवाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने युवाओं को सशक्त करने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि नियोजन विहीन हेमंत सरकार को उखाड़ कर ना फेंका जाये। किसलय तिवारी ने कहा कि जेएमएम ने वायदा किया था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वो राज्यों में खाली सभी सरकारी पदों को छह महीने के अंदर भरेंगे। महागठबंधन की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के किसानों से वादा किया गया था कि अगर सरकार आयी तो किसानों के दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। जेएमएम ने वायदा किया था कि राज्य के निजी क्षेत्रों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित होंगी। राज्य के ग्रेजुएट्स छात्रों को जिन्हें नौकरी नहीं मिली है उसे गठबंधन की तरफ से पांच हजार रुपये महीना और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगारों को हर महीने सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की योजना का ऐलान किया था। कहा गया था कि गरीब परिवारों को सालाना बहत्तर हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। किन्तु सरकार में आने के बाद हेमंत सोरेन ने इन पांच बड़े वादों में एक भी पूरा नहीं किया। इस मौके पर संताल परगना प्रभारी सौरभ कश्यप ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, यह सरकार ऐसी नीतियां लाती हैं जो कोर्ट में जाकर निरस्त हो जाती है। जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का गृहक्षेत्र में जिस प्रकार लव जिहाद एव लैंड जिहाद का मामला हो रहा है, इससे डेमोग्राफी में बदलाव हो रहा है। हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी विरोधी साबित हो रही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमनराज एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अक्षय यादव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, जरमुंडी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मनोरमा देवी, रविकांत मिश्रा, स्वरूप सिन्हा,भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अमनराज, उपाध्यक्ष अक्षय यादव, मंत्री वासुदेव झा, दुर्योधन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी गोपीनाथ दत्ता, अविनाश मंडल, नीलेश यादव, गोविन्द दा, संदीप पाण्डेय, शैलेश राव, कपिलदेव मंडल, मुरलीधर मंडल, अनूप सिन्हा, युवा मोर्चा बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, जरमुंडी मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, सहारा मंडल अध्यक्ष संदीप मंडल, भूषण यादव, आदित्य सिंह, विक्की पत्रलेख, सुनील पंडित, सोनू मिर्धा, सिकंदर कुवर, विवेक पंडा, राज सिन्हा, आदित्य राज, राजीव गुप्ता, आदित्य कुमार पंडा, विक्रम राव,पंकज यादव, राहुल पंडा, संतोष मंडल, चंदन यादव, विकास पासवान, अशोक मंडल, हितेश यादव, पवन यादव, सन्टी कुमार, अनिल सिंह, हरि किशोर कापरी, विकास यादव, विक्रम यादव, नितेश यादव, मुकेश कुमार, जय किशोर साह, प्रमोद कुमार, बालमुकुंद ठाकुर, मनोज मंडल, बालकृष्ण पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vgaj