जामताड़ा/ जामताड़ा प्रखण्ड अंतर्गत उदलबनी पंचायत के धनबाद (झगड़ागोडा)नीचे टोला में पानी टंकी से हेमो किस्कु के खेत तक जल निकासी हेतु नाली निर्माण का जिला परिषद सदस्य श जिमोली बास्की ने फीता काट कर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील कुमार हांसदा उपस्थित थे।इस अवसर पर सुनील कुमार हांसदा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से आप लोगों ने विगत चुनाव में वोट देकर भारी मतों से जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनने का काम किया था ,आज आपके गाँव में विकास कार्य जिला परिषद की ओर से दिखाई दे रहा है।ऐसा ही आप सबों का मदद मिलता रहे तो आने वाले समय मे और भी कई विकास का कार्य किये जायेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से साहेबलाल मराण्डी,वार्ड सदस्य आलदेव मराण्डी,सुनील टुडू,शिबलाल हांसदा,संवेदक कार्तिक रजक ,नेबुलाल महतो,आदि मौजूद थे।