तेजस्विनी फतेहपुर के मासिक समीक्षात्मक बैठक मे उपस्थित हुऐ जोन 04 के पदाधिकारी मलय कुमार

2

फतेहपुर I झारखण्ड सरकार के महत्वाकांक्षी परियोजना तेजस्विनी परियोजना के किशोरी एवं युवतियों का सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के कार्य का जायजा एवं मार्गदर्शन देने हेतु जोन 04 के वरिष्ठ पदाधिकारी मलय कुमार दास मंगलवार को तेजस्विनी परियोजना कार्यालय फतेहपुर के मासिक समीक्षात्मक बैठक में भाग लिये! बैठक के दौरान सभी 10 संकुल के कार्य का बारी-बारी से जानकारी एवं मूल्यांकन करते हुए कहा कि तेजस्विनी क्लब के किशोरी एवं युवतियों को बहुमुखी बनाने हेतु सशक्तिकरण का कार्य विगत तीन वर्षों से अधिक समय से चल रही है! किशोरी एवं युवतियों को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबन बनाने में सीड ग्रांट राशि का उपयोग कर आय-अर्जन से उनके जीवन में बदलाव हो रही है ! इस दौरान फिल्ड समन्यवक शान्ति गोपाल महतो के कहा कि सशक्त किशोरी समृद्ध समाज परिकल्पना को सफल बनाने हेतु झारखण्ड सरकार की और से सीड ग्रांट की राशि प्रत्येक तेजस्विनी क्लब को हस्तांतरण 20 हजार राशि का तीन किस्तों मे किया गया है, जिससे किशोरी एवं युवतियों को स्वालंबन बनाया जा सके! इसी के तहत आय-अर्जन से जुड़कर किशोरी एवं युवतियाँ स्वरोजगार से जुड़ रही है! साथ ही समाजिक गतिविधियों मे अग्रणीय योगदान दे रही है, जिससे सामाजिक बदलाव के साथ समाजिक कुरीतियों में अंकुश लगाने में भी कुछ हद तक सफल हो रही है!  इस अवसर पर प्रखण्ड समन्यवक विवेक कु सिंह, फिल्ड समन्यवक सेतु शिक्षा एवं जीवन कौशल के बापन मंडल सहित सभी 15 पंचायत के संकुल समन्यवक गण उपस्थित थे!

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sgyu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *