10 हजार से अधिक नेत्र रोगियों के नेत्र की होगी जांच, दिया जायेगा मुफ्त में चश्मा
सीकर नागरिक परिषद, ,श्री श्याम साधना ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब के द्वारा होगा शिविर का आयोजन
जसीडीह। सीकर नागरिक परिषद कोलकाता, श्री श्याम साधना ट्रस्ट जसीडीह, गुरु परिवार एवं रोटरी क्लब के द्वारा निशुल्क तीन दिवसीय आंख जांच चक्षु परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉलर फाउंडेशन, बैजनाथ चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट, गौरीशंकर सेकसरिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से हंसा गार्डन जसीडीह में 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चक्षु जॉच एवं नेत्र शल्य चिकित्सा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। लगभग 10,000 से ज्यादा रोगियों की नेत्र जांच और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नेत्र जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार सभी को निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे दिए जाएंगे। जांच के बाद ऑपरेशन के लायक लोगों की आंखों का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा सीकर नागरिक परिषद अध्यक्ष एमिरेट्स घनश्याम प्रसाद सौभासरिया ने मीडिया को बताया कि जसीडीह एवं आसपास के ग्रामीणों में अभी तक 10000 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। कोलकाता से आए डॉ बाबूलाल अग्रवाल की अगुवाई में 35 डॉक्टरों की टीम नेत्र परीक्षण करेगी। जरूरतमंदों को दवाइयां एवं चश्मा मौके पर ही दे दिया जाएगा।
सचिव रविशंकर सीकरिया ने बताया कि वर्ष 2020 में आसनसोल जमुड़िया एवं अन्य स्थानों से मिलाकर 200 से भी अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। परीक्षण के लिए आने वाले सभी लोगों को भोजन की व्यवस्था भी की गई है। श्री श्याम शिव साधना ट्रस्ट जसीडीह, गुरु परिवार एवं रोटरी क्लब देवघर का भरपूर सहयोग रहेगा। सभी तरह की सेवाएं निशुल्क है। समारोह का उद्घाटन देवघर के विधायक नारायण दास के द्वारा 16 दिसंबर शुक्रवार को 12:30 बजे की जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में देवघर अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी एवं देवघर के सिविल सर्जन डॉ एके चौधरी, पंडा धर्म रक्षणीसभा के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर रामनंदन सिंह और झारखंड दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे, इस मौके पर परिषद के सह सचिव नवनीत सरानी संयोजक केशव सोमानी एवं आदि लोग मौजूद रहेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hnqu