कवि गुरु ट्रेन से भारी मात्रा में केश बरामद

Kaviugur

दुमका: भागलपुर से कोलकाता जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने भारी मात्रा में रुपया बरामद किया। जब्त रूपये की गिनती के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। 

समाचार लिखे जाने तक अधिकारी नहीं पहुंचे थे। जानकारी अनुसार रुपया जमालपुर से ले जाया जा रहा था। आरपीएफ को संदेह होने पर छानबीन की तो बैग में भारी मात्रा में रुपया पाया गया। मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए दुमका स्टेशन में उतारा गया है। 

जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। बताया जाता है कि रुपया लेकर जाने वाला शख्स जमालपुर का रहनेवाला है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oq0h