गिरिडीह। झंडा मैदान पर ज़िला पैक्स कर्मी संघ द्वारा आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ की मुख्य मांगो में 2011-12 से लेकर 2021-22तक पैकसों का धान अधिप्राप्ति के परिवहन राशी का भूगतान, 2011-12से लेकर 2021-22तक पैकसों का धान अधिप्राप्ति कमीशन भूगतान, राइस मिल द्वारा कटौती प्रति क्विंटल 5 किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक किया जाता है जिसे बंद किया जाए। पैकसों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट देना जिसका जिसका बकाया जमा किया गया है, किसानो के धान अधिप्राप्ति का मूल्य 2500रूपए होनी चाहिए, 2021_22में विभाग द्वारा पैकसों पर किए गए एफआईआर वापस लिए जाएं, पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति का कमीशन 31.25रूपए जो कि 2015_16से लागू है को बढ़ाया जाय और पैक्स कर्मी के मानदेय को तय किया जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने कहा कि शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा गिरिडीह उपायुक्त, एसडीएम, डीएसओ, डीसीओ को आठ सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जायेगा धरना प्रदर्शन में जिला भर के पचास पैक्स के अध्यक्ष, प्रबंधक, कार्यकरिणी उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभिनंदन प्रसाद सिंह निवर्तमान अध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह सचिव, छोटेलाल विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, भुनेश्वर मंडल, सुमन कुमार राय, लोचन कुमार, नंदलाल प्रसाद, मंटू कुमार विश्वकर्मा, बसंत कुमार, कालीचरण महतो, टेकलाल महतो, कार्तिक पंडित, पिंटू साव, छोटू साव रामवतार सिंह, राजकिशोर सिंह, वकील वर्मा, शंकर कुमार, बिनोद यादव, नारायण यादव, महेंद्र मंडल जगन्नाथ साहु विकास कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/65xg