झामुमो ने शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस मनाया 

IMG-20230108-WA0090
गिरिडीह। धनवार प्रखंण्ड क्षेत्र के गलवाती में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की और से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया। वहीं जनवरी को  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरिडीह में आगमन को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई तथा भारी संख्या में गिरिडीह पहुंचने का संकल्प लिया गया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें शहीद शेख भिखारी एंव टिकैत उमराव सिंह के जीवनी पर एक परिचर्चा भी किया गया। इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी, पर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजूर आलम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंघ, गफुर अंसारी उपस्थित हुए वक्ताओं कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह आजीवन अमर रहेंगे। उनकी कीर्ति और जस को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। और कहा कि देश की आजादी में शेख भिखारी की भूमिका अग्रणी है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष हारुन रशीद ने की और इसका संचालन अब्दुल हफीज ने किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mfc3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *