बासुकीनाथ। झारखंड आंदोलनकारी सेनानी की बैठक जरमुंडी प्रखंड के जमुआ गांव में सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष बाबुराम मुर्मू ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों का केंद्रीय सम्मेलन आगामी 17 दिसम्बर को रांची के बिहार क्लब रांची में आयोजित होगी। जिसमें संताल परगना के सभी जिलों के अलावे राज्य के सभी 24 जिलों से आंदोलनकारी जुटेंगे। श्री मुर्मू ने बताया कि आंदोलनकारियों की मांग अधूरी है। इसी को लेकर विचार मंथन के साथ साथ आगे की रणनीति बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, पहचान पेंशन एवं स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई को लेकर अब तक किए गए आंदोलन एवं राज्य सरकार के द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदम की समीक्षा तथा भावी रणनीति तय किए जाएंगे। इसके साथ ही झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधाओं व सभी आगुवा आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण कर उन्हें राजकीय सम्मान दिलाने, गजट में नाम प्रकाशित कराने, जिन जिलों में झारखंड आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण के कार्य शेष हैं, पेंशन की सुविधाएं रुकी हुई है, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र वगैरह नहीं मिले हैं, साथ ही जिन झारखंड आंदोलनकारियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, आंदोलनकारियों के आश्रितों की अद्यतन स्थिति पर गहन चिंतन- मंथन किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/46mx