शिकारीपाड़ा से अवैध ओवरलोडेड गिट्टी ट्रक की हो रही है पासिंग। प्रति गाड़ी पांच से आठ हजार रुपए ली जा रही है राशि

दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध गिट्टी लोडेड ट्रक का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। ताजा मामला आज का बताया जा रहा है जहां एक ट्रक पर गिट्टी लोड था और पासिंग को लेकर एक लाइन होटल पर खड़ा था। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पूछे जाने पर पता चला की पत्थर क्रेशर से गिट्टी लोड कर शिकारीपाड़ा होते हुए बिहार जाने वाला है। लेकिन कुछ देर बाद शिकारीपाड़ा पुलिस पहुंचकर अवैध गिट्टी लोडेड वाहन को जाने को कहा और स्थानीय लोगों को पुलिस वाले ने कहा बिना मतलब का किसी ट्रक चालक को परेशान करना नहीं चाहिए। इससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से शिकारीपाड़ा होते हुए दूसरे प्रदेश में अवैध गिट्टी का परिचालन फिर से शुरू हो गया। कुछ दिन पूर्व ही जिला प्रशासन की टीम ने 11 वाहनों को बिना कागजात और ओवरलोडेड वाहनों को जप्त कर पुलिस लाइन में लगाया है।
आपको बता दे कि लगभग शिकारीपाड़ा थाना होते हुए सैकड़ों गाड़ियां पार होती है।
ओर बिना पासिंग चालान के आप शिकारीपाड़ा से निकल भी नहीं सकते हैं एक ट्रक ड्राइवर के अनुसार प्रति गाड़ी 5000 से 8000 का चालान कटाना अनिवार्य है। पासिंग का पूरा खेल एक लाइन होटल से संचालित होता है जिसमें ट्रक ड्राइवर को जबरन पासिंग रसीद दी जाती है।

ओवरलोड ट्रक

गश्ती करती पुलिस

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c9ov

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *