काठीकुंड : गौरव कुमार राय ने बुधवार को काठीकुंड प्रखंड के नए बीडीओ का पदभार ग्रहण किया। दुमका सदर बीडीओ सह काठीकुंड निवर्तमान बीडीओ (प्रभार) उमेश मंडल ने नव पदस्थापित बीडीओ गौरव कुमार राय को पदभार सौपा एवं बुके देकर सम्मानित किया। अवसर पर नव पदस्थापित बीडीओ एवं प्रखंड कर्मियो द्वारा निवर्तमान बीडीओ श्री मंडल को फूल माला पहनाकर व बुके देकर भारी मन से स- सम्मान विदाई दी गई। पदभार ग्रहण करने के पश्चात बीडीओ श्री राय ने प्रखंड कर्मियों से बारी बारी कर उनका परिचय लिया।