गिरिडीह। गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के देवरी प्रखंड युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार राय के नेतृत्व में देवरी के बैरिया चित्रोकुरहा पेट्रोल पंप से लेकर मंडरो बाजार तक लगभग 5 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा आयोजन एवं यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा जी, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज जी , प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गिरिडीह जिला प्रभारी मधु चौधरी , प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव देव शर्मा जी, प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा जी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षा गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली कर रहे थे !
और लगभग सैंकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा और कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने कहा कि आज देश के किसान कर्ज की बोझ में दबते चले जा रहे हैं और युवाओं की बेरोजगारी दर प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है, और इन सभी मुद्दों पर मोदी सरकार मौन है। प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा लेकर चल रहे हैं और देश की जनता भारी संख्या में यात्रा को समर्थन दे रहे हैं! जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि आज हमारे देश की जनता महंगाई ,बेरोजगारी से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है और पूरे देश में भाजपा ने नफरत का माहौल बना रखा है ! मौके पर देवरी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जमुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मेहसर इमाम, देवरी बीशसूत्री अध्यक्ष विमल सिंह , जमुआ बीशसूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम , प्रदेश युवा कांग्रेस के सीमा सिंह, गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला महासचिव यश सिन्हा, पुरुषोत्तम चौधरी, जमुआ विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, समेत विक्रम कुमार , सूरज मंडल , रोहित दास , समीर अंसारी , समसुद्दीन अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/otlp