पत्रकारों ने एसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी के मां को दी श्रद्धाजंलि

जमशेदपुर। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडिएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता की मॉ लीलावती देवी के श्राद्धकर्म में ऐसोसिएशन के पदाधिकारी आज दोपहर हल्दीपोखर आवास पहुँचकर दोपहर 2 बजे  को नम आँखों से विधिवत श्रद्धाजंलि दी। बताते चलें कि माताजी लंबे समय से बीमार थीं और जमशेदपुर के साकेत अस्पताल में ईलाजरत थीं। मंगलवार को शंकर गुप्ता के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी, प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अभिजित सेन, प्रदेश तकनीकी सलाहकार नागेन्द्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश मिश्रा, मधुरेश बाजपेयी, कोल्हान महासचिव अजय महतो, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, अनूप गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8n9j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *