दुमका। पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर बड़ी कारवाई की है दुमका पुलिस ने लगभग पांच लाख रूपया के साथ दो साइबर अपराध के आरोपियों को दबोच लिया है। दुमका के एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है तो चलिये बताते है क्या है पूरा मामला।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी शुरू की गई इसी क्रम में अमरापहाड़ी डंगाल से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। जिसमें विशेबर मंडल उर्फ अभिषेक जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह का रहने वाला है दूसरा आरोपी अकाश मंडल उर्फ आलोक उर्फ तन्नु है जो देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
दोनों के निशानदेही पर साईबर अपराध का सरगना घनश्याम मंडल के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की और उसके घर से फर्जी सीम, एटीएमकार्ड, डेबिट कार्ड, तथा साईबर ठगी का 495500/- (चार लाख पंचानबे हजार पाँच सौ रुपया बरामद कर लिया है।
दुमका पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ थाना काण्ड संख्या 94/2023 के तहत धारा 419/420/467/468/471/34/ भा0द0वि0 तथा आइटी एक्ट की धारा 66 (बी)/66(सी)/66(डी) का उल्लंघन करने का आरेापी बनाते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने दोनों के पास से. दो मोबाईल फोन बरामद किया है एक आइफोन है जबकि दूसरा ओप्पो कंपनी का है फोन के साथ ही 6 फर्जी सिम बरामद किया हैं इन दोनों के पास से कुल 7 एटीएम कार्ड के साथ 4 लाख 95 हजार 500 रूपया बरामद कर लिया है। साइबर अपराधियों के पास से पहली बार इतनी बड़ी राशि की रिकवरी हुई है।
एसपी ने कहा कि साइबर अपराध को लेकर साइबर सेल को निर्देश दिया जाएगा कि साइबर अपराध के मामलों में गंभीरता से काम करें।
इस कार्रवाई में जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम काम कर रही थी जिसमें थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय एवं साइबर सेल के श्यामल मंडल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल है।