भाकपा माले ने कोवाड़ हटिया मैदान में बैठक कर बिचौलियों और दलालों के खिलाफ़ भरी हुंकार

IMG-20230105-WA0135
गिरिडीह। भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में कोवाड़ हटिया मैदान में बैठक आयोजित किया। बैठक को संबोधित करते हुए माले नेता कॉमरेड राजेश यादव ने कहा कि स्थानीय एक दलाल के इशारे पर कोवाड़ के दो निर्दोष व्यक्तियों को पिछले दिनों कोयला तस्करी जैसे संगीन मामले में फंसा दिया गया है, जो सरासर अन्याय है। हम पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष फंसे लोगों को बरी करने की मांग करते हैं।
 कोयला आम जनता की जरूरत तथा इस इलाके के गरीबों के लिए रोजगार का सीधा एक जरिया है। इसलिए सरकार तथा प्रशासन को कोयला पर रोक लगाने से पूर्व आम जनता की जरूरत के लिए कोयला बिक्री का केंद्र खोलना चाहिए, साथ ही गरीबों के रोजगार की व्यवस्था भी। लेकिन यह सब किए बगैर आए दिन कोयला पर रोक लगाने के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाना कहीं से उचित नहीं है। एक स्थानीय दलाल के इशारे पर पिछले दिनों कोवाड़ में यही सब हुआ है, जिससे आम लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।यदि निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को बरी नहीं किया गया तो स्थानीय लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। 
उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से आगामी 16 जनवरी महेंद्र सिंह शहादत दिवस तथा उसकी तैयारी के लिए 10 जनवरी को खंडोली में आहूत माले के कार्यकर्ता मीटिंग को भी सफल करने के अपील की।
 मीटिंग की अगुवाई कोवाड़ लोकल कमिटी के सचिव मनोज कुमार यादव तथा संचालन संजय चौधरी एवं झारखंडी मंडल ने किया जबकि मुख्य रूप से संतोष राय, संजय यादव, पंकज वर्मा, दीपक प्रसाद कुशवाहा, रोहित कुमार वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, किशोर प्रसाद वर्मा, अनुज कुमार वर्मा, पवन वर्मा, रामदेव वर्मा, सुरेश कोड़ा, अर्जुन बर्मा, मुकेश वर्मा, महानंद कोड़ा, रामेश्वर प्रसाद यादव, राजू वर्मा, अशोक वर्मा, महेंद्र यादव, राजकुमार वर्मा, विशेश्वर प्रसाद वर्मा, मनोज कोड़ा, अजय वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/60mc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *