विभिन्न बैंकों द्वारा चलायी जा रही है कृषि ऋण माफी योजना

IMG-20230110-WA0104
देवीपुर। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक देवीपुर और जमुआ,वनांचल ग्रामीण बैंक कोयरीडीह और भोजपुर ,इंडियन बैंक देवीपुर और साप्तर,राजपुरा पंचायत के कृषकों के लिए पोषक यूनियन बैंक काॅरपोरेशन बैंक,झुमरबाद पंचायत के पोषक पंचायत बैंक ऑफ बरोदा से निगॅत किसानों के लिए ऋण माफी योजना चलाया जा रहा है।प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी किसान अपने अपने पोषक बैंक में जाकर आधार कार्ड, केसीसी ऋण पासबुक के साथ केवाईसी करा लें और प्रज्ञा केंद्र जाकर एक रूपये का टोकन कटा लें।सभी बैंक कमीॅ अपने क्षेत्र के किसानों को सूचित कर केवाईसी कर दें ताकि ऋण की राशि सरकार उनके खाते में जमा कर सकें। बीएओ पंकज कुमार ने बताया कि कृषि ऋण माफी मामले में वनांचल ग्रामीण बैंक कोयरीडीह भोजपुर और बुढई ने तेजी से काम कर लिया है और वनांचल ग्रामीण बैंक से सम्बद्ध किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है।कुछ किसान यदि बचे हैं तो बैंक जाकर केवाईसी करा सकते हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3ux1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *