सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का किया गया शुभारंभ

सभी यातायात नियम अपनाएं, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं

IMG-20230112-WA0021
देवघर। उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आर. मित्रा+2 उच्च विद्यालय देवघर के स्कूली छात्रों के सहायता से टावर चौक, वी आई पी चौक से सत्संग चौक होते हुए जिला परिवहन कार्यालय देवघर तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान रैली के दौरान आम जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन के माध्यम से जन जागरूक किया गया जो निम्न प्रकार से है, सभी यातायात नियम अपनाएं, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं। कदम बढ़ाए, हाथ मिलाए, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय आपको हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय आपको सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।सड़क पर दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर नेक नागरिक होने का धर्म निभाएं। वाहन सीमित गति सीमा के साथ चलाएं। वाहन की क्षमता के अनुरूप ही वाहन का परिचालन करें। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करें। कभी शराब पीकर वाहन ना चलाएं।
इसके अलावे इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना को कैसे रोका जाय अथवा कम किया जाय के संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर के द्वारा विस्तार पूर्वक सभी को जागरूक किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में ज़िला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक, यातायात प्रभारी देवघर अजय कुमार यादव, स्कूल के प्रधानाचार्य कार्तिकेय तिवारी,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय , सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक प्रविंद कुमार एवं स्कूल के स्पोर्ट्स शिक्षक, यातायात पुलिस आदि उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hbl0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *