विधायक नलिन सोरेन ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,कहा- स्थानीय ग्रामीण कार्य की गुणवत्ता पर रखे नजर
काठीकुंड/ सोमवार को स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्लुडी रोड कर्णपुरा से मजडीहा तक 3.75 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. 3.75 किमी सड़क के अंतर्गत 626 मीटर पीसीसी,2885.5 मीटर बीटी,3 कल्वर्ट व 15 मीटर गार्डवाल बनना है. […]