भारत

12-14 आयु वर्ग में 4.01 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 210.82 करोड़ (2,10,82,34,347) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 2,80,58,826 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.01 करोड़ (4,01,07,033) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

12-14 आयु वर्ग में 4.01 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई Read More »

सरकार ने बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 को अधिसूचित किया

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अपशिष्ट बैटरियों का पर्यावरणीय रूप से ठोस प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए 24 अगस्त, 2022 को बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 को प्रकाशित किया। इन नियमों की अधिसूचना दरअसल 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र

सरकार ने बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 को अधिसूचित किया Read More »

46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को

46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Read More »

भारत और मॉरीशस के बीच एसएमई सहयोग पर संयुक्त समिति की तीसरी बैठक 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई दिल्ली में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और मॉरिशस के व्यापार, उद्यम और सहकारिता मंत्रालय के बीच संयुक्त समिति की तीसरी बैठक (जेसीएम) आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम

भारत और मॉरीशस के बीच एसएमई सहयोग पर संयुक्त समिति की तीसरी बैठक  Read More »

शिकारीपाड़ा के 30 मजदूर एसपी से पैसा दिलवाने की कर रहे है मांग

दुमका जिले शिकारीपाड़ा के प्रवासी मजदूरों को 55 आरसीसी में काम दिलवाने का झांसा देकर दुमका से जम्मू ओर कश्मीर बुलाकर सिविल में काम करवाया और दो महीने तक काम करवाने के बाद मजदूरों का पैसा नहीं दिया। शिकारीपाड़ा के 30 मजदूर अब दुमका एसपी से पैसा दिलवाने की मांग कर रहे है। दुमका के

शिकारीपाड़ा के 30 मजदूर एसपी से पैसा दिलवाने की कर रहे है मांग Read More »

दुमका व्यवहार न्यायालय में 12 से 16 तक विशेष मध्यस्थता अभियान

दुमका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, दुमका के न्याय सदन में रमेश चंद्र, प्रभारी,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दिनांक 12-09-22 से 16-09-22 तक चलनेवाले विशेष मध्यस्थता अभियान के चर्चा में अध्यक्ष ने सभी न्यायिक

दुमका व्यवहार न्यायालय में 12 से 16 तक विशेष मध्यस्थता अभियान Read More »

प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया

“भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर,  माता अमृतानंदमयी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने एक नयी ऊर्जा के साथ आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृतकाल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं, देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमृत काल की इस प्रथम बेला में देश को श्री माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती इलाज का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।” भारत की सेवा और चिकित्सा की महान परंपरा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।” उन्होंने सभा को याद दिलाया कि सदियों से गुलामी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को कभी भी गुमनामी में लुफ्त नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्र के सौभाग्य के बारे में बताया कि पूज्य अम्मा जैसे संतों के रूप में आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा देश के कोने-कोने में व्याप्त थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे धार्मिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा शिक्षा-चिकित्सा से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन की ये व्यवस्था एक तरह से पुराने समय का पीपीपी मॉडल ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तो कहते ही हैं, लेकिन मैं इसे ‘परस्पर प्रयास’ के तौर पर भी देखता हूं।” प्रधानमंत्री ने भारत में बने वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि जब भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, तो कुछ लोगों ने किस तरह का दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। इस दुष्प्रचार की वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लेकिन जब समाज के धर्मगुरू, अध्यात्मिक गुरू एक साथ आए, उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा, तो उसका तुरंत असर हुआ। भारत को उस तरह की वैक्सीन हेसिटेंसी का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा अन्य देशों में देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लाल किले से मैंने अमृतकाल के पंच-प्राणों का एक विजन देश के सामने रखा है। इन पंच प्राणों में से एक है- गुलामी की मानसिकता का संपूर्ण त्याग। उन्होंने कहा कि इसकी इस समय देश में खूब चर्चा भी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस मानसिकता का जब हम त्याग करते हैं, तो हमारे कार्यों की दिशा भी बदल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि यही बदलाव आज देश के हेल्थ केयर सिस्टम में भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश के पारंपरिक ज्ञान में विश्वास बढ़ रहा है। योग की आज वैश्विक स्वीकृति है और पूरा विश्व अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाएगा। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय तो हरियाणा के संस्कारों में ही हैं। पृष्ठभूमि प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन संपन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब 6000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया Read More »

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव में सासंद ने लगाया पौधा

दुमका/निज संवाददाता। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया हैं वन विभाग की ओर से दिग्घी कैंपस में वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में दुमका के सासंद सुनील सोरेन ने पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरूआत की। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति भी शामिल हुए। वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, सुदेश सिंह

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव में सासंद ने लगाया पौधा Read More »

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का दीक्षांत समारोह

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर (बरेली) का दसवां दीक्षांत समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि भारत सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को बदलने व आगे बढ़ाने के लए पूरी शिद्धत के

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का दीक्षांत समारोह Read More »

भारतीय तटरक्षक ने 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने 32 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई और दोनों तटरक्षकों के बीच मौजूदा समझौते के अनुसार बांग्लादेश तटरक्षक (बीसीजी) को उन्हें सौंप दिया। भारतीय तटरक्षक जहाज वरद ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर नौकाएं पलटने के बाद 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया और उन्हें सुरक्षित रूप से बांग्लादेश तटरक्षक जहाज श्ताजुद्दीन

भारतीय तटरक्षक ने 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया Read More »