सेहत

स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों की ईपीएफ समस्या, सांसद नलिन सोरेन से गुहार

दुमका: दुमका जिला के स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों ने 32 से 42 माह के ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) अंशदान के बकाये को लेकर सांसद नलिन सोरेन से मदद की गुहार लगाई। कर्मियों का कहना है कि उनके मानदेय से कटौती की गई राशि अब तक उनके ईपीएफ पासबुक में जमा नहीं की गई है। […]

स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों की ईपीएफ समस्या, सांसद नलिन सोरेन से गुहार Read More »

तेजी से वजन को घटाएं और शरीर को शेप में लाए योगासन – योगा  एक्सपर्ट

तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए और नेचुरल तरीके से वजन घटाने  के लिए योग सबसे कारगर उपाय है। हर रोग का नेचुरल तरीके से इलाज योग कर सकता है। आप नियमित रूप से योगासन करके वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा योग पेट पर जमी को भी कम करने में मदद

तेजी से वजन को घटाएं और शरीर को शेप में लाए योगासन – योगा  एक्सपर्ट Read More »

स्वास्थ्य कर्मचारियों को मार्च 2009 से अब नहीं मिला है वेतन

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,जिला शाखा दुमका का शिष्टमंडल सिविल सर्जन दुमका से झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव सह राज्य सचिव राजीव नयन तिवारी के नेतृत्व में मिला। शिष्टमंडल वार्ता के क्रम में विभाग के लंबित मांगो पर पर चर्चा हुई जिसमें स्वास्थ्य विभाग के मुख्य शीर्ष 2211 के कर्मीयो,

स्वास्थ्य कर्मचारियों को मार्च 2009 से अब नहीं मिला है वेतन Read More »

स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक के नहीं मिलने के कारण दुमका साहेबगंज मुख्य पथ को किया जाम

गोपीकादंर स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक के नहीं मिलने के कारण गुस्साये परिजनों दुमका साहेबगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया। स्वास्थ्य केन्द्र में कोई भी चिकित्सक नहीं था टीबी से पीड़ित मरीज को लेकर परिजन इलाज के लिये आये थे चिकित्सक नहीं मिलने से मरीज की स्थिति खराब हो गयीं जिससे नाराज मरीज के परिजनों

स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक के नहीं मिलने के कारण दुमका साहेबगंज मुख्य पथ को किया जाम Read More »

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में छात्रावास का उद्घाटन

केन्‍द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज केरल में कोट्टायम स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए छात्रावास ब्लॉक्‍स का उद्घाटन किया। छात्रों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के अंतर्गत 21 करोड़ रुपये के स्वीकृत बजट के साथ लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए स्नातकोत्तर छात्रावास ब्लॉक का

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में छात्रावास का उद्घाटन Read More »

“साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार” नामक पुस्तक का विमोचन

आयुष, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में सबसे प्रसिद्ध योग आसनों में से एक सूर्य नमस्‍कार पर साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के संग्रह “साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार” नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर एआईआईए की निदेशक प्रो. तनुजा मनोज नेसारी और संस्थान के डीन

“साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार” नामक पुस्तक का विमोचन Read More »

12-14 आयु वर्ग में 4.01 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 210.82 करोड़ (2,10,82,34,347) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 2,80,58,826 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.01 करोड़ (4,01,07,033) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

12-14 आयु वर्ग में 4.01 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई Read More »

प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया

“भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर,  माता अमृतानंदमयी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने एक नयी ऊर्जा के साथ आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृतकाल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं, देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमृत काल की इस प्रथम बेला में देश को श्री माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती इलाज का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।” भारत की सेवा और चिकित्सा की महान परंपरा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।” उन्होंने सभा को याद दिलाया कि सदियों से गुलामी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को कभी भी गुमनामी में लुफ्त नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्र के सौभाग्य के बारे में बताया कि पूज्य अम्मा जैसे संतों के रूप में आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा देश के कोने-कोने में व्याप्त थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे धार्मिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा शिक्षा-चिकित्सा से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन की ये व्यवस्था एक तरह से पुराने समय का पीपीपी मॉडल ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तो कहते ही हैं, लेकिन मैं इसे ‘परस्पर प्रयास’ के तौर पर भी देखता हूं।” प्रधानमंत्री ने भारत में बने वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि जब भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, तो कुछ लोगों ने किस तरह का दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। इस दुष्प्रचार की वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लेकिन जब समाज के धर्मगुरू, अध्यात्मिक गुरू एक साथ आए, उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा, तो उसका तुरंत असर हुआ। भारत को उस तरह की वैक्सीन हेसिटेंसी का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा अन्य देशों में देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लाल किले से मैंने अमृतकाल के पंच-प्राणों का एक विजन देश के सामने रखा है। इन पंच प्राणों में से एक है- गुलामी की मानसिकता का संपूर्ण त्याग। उन्होंने कहा कि इसकी इस समय देश में खूब चर्चा भी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस मानसिकता का जब हम त्याग करते हैं, तो हमारे कार्यों की दिशा भी बदल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि यही बदलाव आज देश के हेल्थ केयर सिस्टम में भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश के पारंपरिक ज्ञान में विश्वास बढ़ रहा है। योग की आज वैश्विक स्वीकृति है और पूरा विश्व अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाएगा। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय तो हरियाणा के संस्कारों में ही हैं। पृष्ठभूमि प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन संपन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब 6000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया Read More »

‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त, 2022 को हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। दो दिनों के दौरान प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन/लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे दिन में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोहाली जायेंगे और वहां मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में लगभग 02:15 बजे ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं

‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री Read More »

मंकीपॉक्स वायरस का प्रकोप: क्या यह COVID-19 के बाद अगली महामारी है?

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros adhanom) ने 25 जुलाई, 2022 को मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox virus) के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया. उन्होंने जोर दिया कि हम मौजूदा उपकरणों के साथ मंकीपॉक्स प्रसार को रोक सकते हैं और प्रकोप को नियंत्रण में ला सकते हैं. दुनिया भर में

मंकीपॉक्स वायरस का प्रकोप: क्या यह COVID-19 के बाद अगली महामारी है? Read More »