राजनीति

उपराजधानी दुमका में धरना प्रदर्शन पर एसडीओ ने लगाया रोक

पेट्रोल कांड के विरोध में हंगामे के बाद एसडीओ ने लगाया धारा 144 दुमका/निज संवाददाता। झारखंड की उपराजधानी दुमका में पेट्रोल कांड की पीड़िता अंकिता की मौत के बाद विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। शहर में भाजपा के महिला मोर्चा के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बिगड़ता माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने […]

उपराजधानी दुमका में धरना प्रदर्शन पर एसडीओ ने लगाया रोक Read More »

जिदंगी की जंग हार गई पेट्रोल कांड की पीड़िता अंकिता

रिम्स में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, रात में दुमका पहुंचेगा शव दशरथ महतो/दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में पेट्रोल कांड की शिकार हुई अंकिता जिदंगी और मौत के बीच जंग हार गयी। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक पिछले मंगलवार को शहर

जिदंगी की जंग हार गई पेट्रोल कांड की पीड़िता अंकिता Read More »

भारत और मॉरीशस के बीच एसएमई सहयोग पर संयुक्त समिति की तीसरी बैठक 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई दिल्ली में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और मॉरिशस के व्यापार, उद्यम और सहकारिता मंत्रालय के बीच संयुक्त समिति की तीसरी बैठक (जेसीएम) आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम

भारत और मॉरीशस के बीच एसएमई सहयोग पर संयुक्त समिति की तीसरी बैठक  Read More »

प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया

“भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर,  माता अमृतानंदमयी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने एक नयी ऊर्जा के साथ आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृतकाल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं, देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमृत काल की इस प्रथम बेला में देश को श्री माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती इलाज का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।” भारत की सेवा और चिकित्सा की महान परंपरा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।” उन्होंने सभा को याद दिलाया कि सदियों से गुलामी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को कभी भी गुमनामी में लुफ्त नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्र के सौभाग्य के बारे में बताया कि पूज्य अम्मा जैसे संतों के रूप में आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा देश के कोने-कोने में व्याप्त थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे धार्मिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा शिक्षा-चिकित्सा से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन की ये व्यवस्था एक तरह से पुराने समय का पीपीपी मॉडल ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तो कहते ही हैं, लेकिन मैं इसे ‘परस्पर प्रयास’ के तौर पर भी देखता हूं।” प्रधानमंत्री ने भारत में बने वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि जब भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, तो कुछ लोगों ने किस तरह का दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। इस दुष्प्रचार की वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लेकिन जब समाज के धर्मगुरू, अध्यात्मिक गुरू एक साथ आए, उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा, तो उसका तुरंत असर हुआ। भारत को उस तरह की वैक्सीन हेसिटेंसी का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा अन्य देशों में देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लाल किले से मैंने अमृतकाल के पंच-प्राणों का एक विजन देश के सामने रखा है। इन पंच प्राणों में से एक है- गुलामी की मानसिकता का संपूर्ण त्याग। उन्होंने कहा कि इसकी इस समय देश में खूब चर्चा भी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस मानसिकता का जब हम त्याग करते हैं, तो हमारे कार्यों की दिशा भी बदल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि यही बदलाव आज देश के हेल्थ केयर सिस्टम में भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश के पारंपरिक ज्ञान में विश्वास बढ़ रहा है। योग की आज वैश्विक स्वीकृति है और पूरा विश्व अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाएगा। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय तो हरियाणा के संस्कारों में ही हैं। पृष्ठभूमि प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन संपन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब 6000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया Read More »

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव में सासंद ने लगाया पौधा

दुमका/निज संवाददाता। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया हैं वन विभाग की ओर से दिग्घी कैंपस में वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में दुमका के सासंद सुनील सोरेन ने पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरूआत की। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति भी शामिल हुए। वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, सुदेश सिंह

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव में सासंद ने लगाया पौधा Read More »

‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त, 2022 को हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। दो दिनों के दौरान प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन/लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे दिन में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोहाली जायेंगे और वहां मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में लगभग 02:15 बजे ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं

‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री Read More »

क्रशर खदान खोलने के लिये हजारों मजदूर सड़क पर उतरे, दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ जाम

दशरथ महतो/दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में मजदूरों ने दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया है। झारखड निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुभाष चन्द्र मंडल के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने पूर्व घोषणा के आधार पर मंगलवार को मुख्य पथ को जाम कर दिया है। मजदूरों क्रशर और खदान बंद करवाने से

क्रशर खदान खोलने के लिये हजारों मजदूर सड़क पर उतरे, दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ जाम Read More »

उपराजधानी में महंगाई पर कांग्रेसियों की चौपाल

दुमका। महंगाई पर कांग्रेस पार्टी चौपाल लगातार कर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। दुमक में कांग्रेस ने शहर के वीर कुंवर चौक पर महंगाई पर चौपाल आयोजित नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता संजीत सिंह ने 2024 में मोदी सरकार को देश की शासन से उखाड़

उपराजधानी में महंगाई पर कांग्रेसियों की चौपाल Read More »

वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण का संरक्षण सबसे जरूरी: नलिन

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के दूधाजोल गांव में 73वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नलिन सोरेन ने शामिल हुए। दुमका वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, दो प्रशिक्षु वन अधिकारी के साथ पहुंचे। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, सीओ राजू कमल,

वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण का संरक्षण सबसे जरूरी: नलिन Read More »

शहीद निर्मल महतो के पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाना है: हेमंत

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का बलिदान राज्य हमेशा याद रखेगा। झारखंड आंदोलन के इस प्रणेता ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अपना प्राण न्योछावर कर दिया। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करना है। हमें एकजुटता के साथ राज्य

शहीद निर्मल महतो के पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाना है: हेमंत Read More »