नव पदस्थापित डीओ और डीएसइ का किया स्वागत

दुमका। भारत स्काउट एवं गाइड कैडटों ने मंगलवार को नव पदस्थापित डीईओ सह जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड, दुमका रेणुका तिग्गा एवं डीएसई सह सहायक जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड आशीष कुमार हेम्ब्रम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शाल और स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्य जिला आयुक्त हरिशचंद्र चौधरी, जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में भारत स्काउट एवं गाइड , दुमका के कोषाध्यक्ष मानुवेल सोरेन, संयुक्त सचिव लिली ग्रेस एक्का, राज्य प्रतिनिधि संजीत कुमार चौधरी, जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार एवं स्काउट मास्टर नाजीर मुर्मू ने भी नवपदस्थापित डीईओ एवं डीएसई को स्वागत किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p7w9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *