स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया

ए एन कॉलेज में प्राचार्य ने झंडा फहराया

आदित्य नारायण महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है एवं अनेकों ने फांसी के फंदे को चूमा है तब यह आजादी प्राप्त हुई है। आजादी का अमृत महोत्सव में तिरंगा संदेश के माध्यम से घर-घर में बताना पड़ेगा कि यह आजादी हमें कितने संघर्षों के बाद प्राप्त हुई है इसलिए हम सभी आज आजाद है। कार्यक्रम में शासी निकाय के सचिव डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ एजाज अहमद, प्रो शिव शंकर सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ जवाहर सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ नवीन कुमार सिंह, प्रो अनहद लाल, डॉ प्रमोद कुमार झा, डॉ चन्द्र भानु प्रताप सिंह, डॉ रामजीवन झा, डॉ प्रवीण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज ने झंडे को सलामी दी। उन्होंने एनसीसी के परेड का निरीक्षण भी किया। संताल परगना महाविद्यालय में प्राचार्य डा केपी यादव ने झंडा फहराया। एसपी कॉलेज के कार्यक्रम एनसीसी के कैडेटों ने झंडे को सलामी दी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hzgm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *