अडानी पावर द्वारा 353 टी०वी० मरीजों के बीच किया गया पोषाहार खाद्य टोकरी का वितरण

IMG-20221129-WA0092

गोड्डा। 29 नवंबर को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत अडानी पावर झारखण्ड लिमिटेड द्वारा गोड्डा जिला के गोद लिए गए 353 टी०वी० मरीजों में से सुन्दरपहाडी प्रखण्ड अन्तर्गत 15 टी०बी० रोगी, पोड़ैयाहाट प्रखण्ड अन्तर्गत 54 टी0बी0 रोगी एवं गोड्डा सदर अन्तर्गत 85 टीबी रोगी कुल 154 टी०बी० रोगियों को पोषाहार खाद्य टोकरी का वितरण किया गया। शेष गोद लिए गए पथरगामा, बसंतराय एवं महागामा के टी0बी0 रोगियों को क्रमशः 30 नवंबर को एवं बोआरीजोर, ठाकुरगंगटी एवं मेहरमा के टी०बी० रोगियों को क्रमशः एक दिसंबर को पोषाहार खाद्य टोकरी वितरण किया जायेगा।

इस अवसर पर डा० परमानन्द दर्वे जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, गोड्डा, डा० राम प्रसाद, जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी, गोड्डा, दीपक कुमार, डी०पी०सी० एन०टी०ई०पी०, गोड्डा, अमृत पाण्डेय, डी०पी०पी०एम०, गोड्डा, सुबोध सिंह, अडानी पावर, गोड्डा, संतोष सिंह, अडानी पावर गोड्डा, डा० अमरेश सिंह, अडानी पावर गोड्डा, डा० पुनम रानी, प्र०चि० पदा०, पोड़ैयाहाट, डा० अनिल सोरेन, प्र०चि० पदा० सुन्दरपहाड़ी एवं संबंधित क्षेत्र के एस०टी०एस० एस०टी०एल०एस० उपस्थित थे।

ज्ञातव्य हो कि आज दिनांक 29 दिसंबर को 1121 टी0बी0 रोगी जिले में ईलाजरत हैं, जिसमें से विभिन्न निक्षय मित्रों द्वारा 747 टी0बी0 रोगियों को गोद लिया जा चुका है। इस अवसर पर डा० अनन्त कुमार झा, सिविल सर्जन गोड्डा द्वारा जिले के प्रबुद्ध एवं सम्पन्न नागरिकों, व्यवसाइयों, संस्था, कम्पनी, पंचायती राज के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि ज्यादा से ज्यादा टी0बी0 रोगियों को गोद लेकर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाते हुए जिला को टीबी मुक्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z1jq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *